रांची में आयोजित होने वाले 69वीं राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित सोनाडीह की बाल
चौकियामोड़। 12 खिलाड़ियों का फुटबाॅल टीम में चयन किया गया है। क्षेत्र के सोनाडीह गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय की अंडर-14 बालिका खिलाड़ी रजनी, नीति कुमारी, श्वेता राजभर, आरध्या साहनी, सुनैना, रिया और रूबी का चयन हुआ है।
अंडर-17 बालिका वर्ग से सलोनी शर्मा, नेहा, अंशिका, सलोनी व गीता का अयोध्या के राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान में कैंप के बाद प्रदेश टीम के लिए चयन किया गया है। ये झारखंड के रांची में 25 तक चलने वाली 69वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। खेल शिक्षक एवं स्थानीय प्रशिक्षक रामप्रकाश यादव ने बताया कि एक समूह में अंडर-14 व 17 मिलाकर 12 बालिका फुटबाल खिलाड़ियों का एक स्थान से चयनित होना बड़ी उपलब्धि हैं। सोनाडीह गांव के खेल मैदान पर ये बालिकाएं इनकी देखरेख नियमित अभ्यास करती हैं। जिला सचिव अरविंद कुमार सिंह, जवाहर लाल यादव, सिराजुद्दीन और प्रधानाचार्य जयकुमार यादव ने बधाई दी है। संवाद