फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में 1172 मरीजों का हुआ उपचार

विज्ञापन
नगर के गुलाब देवी महिला महाविद्यालय परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का उपचार करते च? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। संकल्प कोई भूखा न सोए संस्था के तत्वावधान में नगर के गुलाब देवी महिला महाविद्यालय परिसर में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें 1172 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ सर्जन डॉ. अनिल सिंह एवं चिकित्सकीय टीम के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वास्थ्य शिविर में पंजीकरण 1172 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया था। जिसमें 735 लोगों सुगर व ब्लडप्रेशर की जांच, 437 लोगों ने नेत्र जांच कराकर नि:शुल्क दवा लेकर लाभान्वित हुए। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. तोषिका सिंह, डॉ.एके स्वर्णकार, डॉ. रितेश सोनी, डॉ. रोहित सोनी, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ सीपी पांडेय, डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. रजनी कांत यादव, डॉ विजय भास्कर , डॉ. रिमझिम सिंह(महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. संजय श्रीवास्तव(हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. ज्ञान प्रकाश (चर्म रोग विशेषज्ञ), डॉ जेपी वर्मा(नेत्र रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ मुकेश वर्मा, डॉ. दिलीप कुमार ने मरीजों का उपचार किया। अंत में संस्था के सदस्यों ने समस्त चिकित्सकों को अंगवस्त्र एवं बाबा बालेश्वरनाथ का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें