पंदह। सिकंदरपुर तहसील में वन विभाग की ओर से सघन हरियाली अभियान के तहत करीब 1.16 लाख पौधे लगाने का दावा किया गया। लेकिन जिन जगहाें पर पौधे लगाने की रिपोर्ट भेजी गई है, वहां पर अब पौधे ही नहीं दिखते।
73 हेक्टेयर भूमि में कराया जाना था पौधरोपण : अभियान के तहत सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के 9 क्षेत्रों में 73 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण कराया गया था।
प्रति हेक्टेयर 1600 पौधों की दर से 116800 पौधे लगाने का लक्ष्य था। प्रति हेक्टेयर 1.10 लाख रुपये के हिसाब से कुल 80.30 लाख रुपये खर्च किए गए।
तहसील क्षेत्र के जिन इलाकों में पौधरोपण का दावा विभाग कर रहा है, उसमें रामपुर से डंकिनगंज पेट्रोल पंप तक 7 हेक्टेयर, पेट्रोल पंप से टंडवा तक 7 हेक्टेयर, टंडवा से उससा तक 7 हेक्टेयर, लखनापार नहर से गौरा मदनपुरा तक 7 हेक्टेयर, मालदह से डूहा बिहरा एवं बंधा संपर्क मार्ग तक 8 हेक्टेयर, नवानगर से मुइया मझवालिया एवं अन्य संपर्क मार्ग तक 7 हेक्टेयर, बेलसड़ी से करसी सहित अन्य संपर्क मार्ग तक 7 हेक्टेयर, पुर से मेउली तक 8 हेक्टेयर, मेउली से रकसा तक तक 8 हेक्टेयर और उससा से पुर तक 7 हेक्टेयर शामिल है।