फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की चपेट में आए फार्मासिस्ट समेत 11 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर में डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। नगर के सतनी सराय, बनकटा मोहल्ला, मिड्ढा गांव एवं माल्देपुर में करीब 11 लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद सभी लोग निजी अस्पताल में जांच करा रहे हैं। मरीजों में एक फार्मासिस्ट भी शामिल है।
विज्ञापन

सुखपुरा पीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट और मिड्ढा गांव निवासी मलय कुमार पांडेय, निजामुद्दीन अंसारी, सदर कोतवाली के सतनी सराय निवासी आयुष शुक्ला डेंगू की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा, सदर कोतवाली के बनकटा मोहल्ला में पांच तथा माल्देपुर में तीन लोग डेंगू से पीड़ित हैं। इनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस बाबत जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ फिजीशियन डा. मनोज कुमार ने बताया कि जनपद में डेंगू के मरीज न के बराबर है, लेकिन गैर जनपद से आए इक्का-दुक्का व्यक्ति में डेंगू के लक्षण पाए जा रहे हैं। बदलते मौसम के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में डेंगू की जांच की व्यवस्था है, लेकिन प्लेटलेट्स स्थानांतरित करने की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे डेंगू के गंभीर मरीजों को वाराणसी भेजना पड़ता है। इसके इलाज के लिए कुछ खास सुई-दवा की नहीं है। जिला अस्पताल के आंकड़ों पर गौर करे तो अक्तूबर से अब तक 20 से 25 मरीज डेंगू की जांच के लिए आए हैं, जिसमें पांच में डेंगू के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें