फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने बैठक कर समस्याओं पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रामदहिनपुरम स्थित कैंप कार्यालय पर बुधवार को पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानों व पंचायतों के लिए आए दिन शासन की ओर से दिए जा रहे निर्देशों पर चर्चा की गई। प्रधानों ने कहा कि सरकार के एक आदेश को जब तक वह समझ नहीं पाते तब तक सरकार का नया फरमान जारी हो जाता है जिससे प्रधानों को ऊहापोह की स्थिति का सामना करना पड़ता है। संगठन के प्रदेश महासचिव त्रिलोकी नाथ पांडेय ने कहा कि नीचे से उपर तक भ्रष्टाचार के चलते प्रधानों को मानक के अनुसार काम कराना मुश्किल हो गया है। जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने कहा कि प्रधानों को भी जिला योजना समिति में शामिल किया जाए क्योंकि प्रधान विकास का सबसे मजबूत कड़ी होते हैं। कृपाशंकर तिवारी ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों का संचालन प्रधानों के अधीन करने की बात कही। बैठक में सतीश सिंह, श्रीराम तिवारी, दिनेश्वर गिरि, राजनारायण उपाध्याय, संजय राजभर, मदन सिंह, सुनील राय, नफीस अख्तर, विमल पाठक, रघुनाथ राम, गायत्री देवी, अखिलेश चौबे आदि थे। संचालन हरेराम राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें