फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद ने केबिन में घुसकर रेंट लिपिक के साथ की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया में मंगलवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक निर्माण कार्य की जानकारी मांगने पहुंचे सभासद और कर्मचारी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला जब बढ़ गया तो ईओ के चेंबर तक पहुंचा, जहां ईओ के साथ भी सभासद द्वारा अभद्रता किया गया। इस घटना से गुस्साए कर्मचारी लामबंद हो गए और कार्य बहिष्कार करने के साथ ही नगर पालिका कार्यालय में ताला जड़कर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच ईओ ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी जिलाधिकारी को फोन से दी। इस मामले में सभासद के खिलाफ कार्रवाई के लिए कर्मचारियों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नगर पालिका परिषद बलिया में मंगलवार की सुबह वार्ड नंबर 16 के सभासद विकाश पांडेय लाला कुछ लोगों के साथ लिपिक प्रमोद कुमार चौरसिया से निर्माण कार्य से संबंधित एक पत्रावली मांगें। इस पर लिपिक ने कहा कि मैं इस पत्रावली को दे नहीं सकता, आपको ये पत्रावली चाहिए तो ईओ के पास जाइए। इसी बात को लेकर सभासद और कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। किसी प्रकार बीच-बचाव हुआ तो सभासद ईओ के केबिन में पहुंच गए और अभद्रता किये। किसी प्रकार मामला शांत हुआ। इसके बाद गुस्साए कर्मचारियों ने लामबंद होकर नगर पालिका के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिए। इस दौरान ईओ ने तत्काल जिलाधिकारी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। साथ सभासद तथा उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर तत्काल गिरफ्तार करवाने की बात कहीं। पूरे मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें