बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर घाट पर रविवार की शाम एक युवक दूसरे युवक को बचाने में डूब गया। काफी तलाश के बाद भी उसका शव नहीं मिला। बिहार प्रांत के बक्सर जिला के थाना सेमरी क्षेत्र के राजापुर नौरंग राय का डेरा निवासी सत्येंद्र साहनी (25) रेवती किसी रिश्तेदारी में आया था। जहां से रविवार को शिवरामपुर घाट होते हुए अपने गांव जा रहा था। इसी बीच शिवरामपुर घाट पर दो युवक डूब रहे थे। जिन्हें बचाने के लिए वह कूद पड़ा। लेकिन युवकों को बचाने के बजाय स्वयं ही डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कही अता-पता नहीं चल सका।