बलिया। त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा तोड़ने के विरोध में रविवार को संयुक्त वाम मोर्चा में शामिल दलों सीपीएम, माले, सीपीआई, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, आप, किसान फ्रंट के कार्यकताओं ने विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च शहर के विशुनीपुर, चित्तू पांडेय चौराहा, रेलवे स्टेशन, लोहापट्टी होते हुए चौक पहुंची और यहां सभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र के बल पर भाजपा सत्ता में आई और अब वह संविधान का गला घोंट कर फासीवाद लागू कर रही है। ऐसी ताकतें भारत की एकता व अखंडता के लिए खतरा हैें। वक्ताओं ने कहा त्रिपुरा समेत अन्य प्रांतों में महापुरुषों की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने का काम किया जा रहा है। कहा कि इससे महापुरुषों के संघर्ष और बलिदान का इतिहास समाप्त नहीं किया जा सकता है। इस मौके पर केशव सिंह आजाद, श्रीराम चौधरी, लाल साहब, सुभाष सिंह, अवध नारायन सिंह, रामजी गुप्त, डा. ओपी सिन्हा, तेज नारायण, बलवंत यादव, अरविंद गोंड, सुमेर गोंड, अशोक पांडेय, रामकृष्ण यादव, लक्ष्मण यादव, कन्हैया, शैलेश सिंह, डा. एम इलियास, रामधनी सिंह, परमात्मा तिवारी आदि थे।