रसड़ा। डाक बंगले पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पार्टी के विधानसभा कार्यकर्ताओं की मासिक मासिक बैठक शनिवार को हुई। संगठन की मजबूती के साथ 2019 लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की गई। बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर ने कहा कि पदाधिकारीगण पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचकर पार्टी के विस्तार के लिए कार्य करें। पार्टी मुखिया केंद्रीय मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दलितों शोषितों एवं मजलूमों की लड़ाई जो जारी रखी है, उसे पार्टी कार्यकर्ता किसी भी कीमत में कमजोर नहीं होने देंगे। इसके पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवधेश राजभर का कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन का मुबारकबाद दिया। इस मौके पर डॉक्टर श्रीभगवान राजभर, रामजी राजभर, वीरेंद्र यादव, विजय शंकर राजभर, वीरेंद्र राजभर, राजेश कुमार, सरस्वती राजभर, परशुराम राजभर, आस मोहम्मद आदि उपस्थित रहे । अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष अवधेश राजभर एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष हीरालाल राजभर ने किया।