फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के नियामतपुर कंसो स्थित राधामोहन किसान मजदूर पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के तीसरे दिन गुरुवार को महिला सशक्तीकरण पर कार्यक्रम प्रस्तुति कर नारी शक्ति पर प्रकाश डाला। महिला सशक्तीकरण पर नारी सबसे न्यारी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही लूटी। सविता चौहान, वंदना मौर्या, रंजना भारती आदि ने कला प्रस्तुति कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने श्रीनाथ मठ परिसर सहित गांव से गुजर रही नहर की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति अलख जगाया। कार्यक्रम अधिकारी संजय राय, अमरेश सिंह, प्राचार्य डॉ भजुराम त्रिपाठी, डा कमलेश ठाकुर, सुनील कुमार सिंह, सत्यानंद पांडेय, संत प्रसाद, श्याम बहादुर, कंचन यादव, लव कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें