फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया निर्माण के चलते ट्रेनों का आवागमन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। भटनी-औडिहार रेलखंड पर गुरुवार को बेल्थरा रोड स्टेशन तेंदुआ ढाले के निकट 12.5 फीट अंडर ग्राउंड पुलिया निर्माण के चलते 55122 डाउन और 55123 पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। इससे विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रेलवे सूत्रों के अनुसार तेंदुआ ढाले के पास अंडर ग्राउंड पुलिया निर्माण के लिए करीब छ: घंटे तक ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। इस दौरान चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को छोड़ अन्य किसी ट्रेन के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें