फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीपीएम तथा आपरेटों ने जारी रखा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सीएमओ कार्यालय पर मानदेय भुगतान को लेकर बीपीएम तथा एमसीटीएस आपरेटरों द्वारा दिया जा रहा धरना रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान बीपीएम तथा डाटा आपरेटरों ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक का घेराव किया। डाटा आपरेटरों ने अब तक कि सभी बातों से अवगत कराते हुए प्रकरण का निस्तारण करने के लिए सीएमओ से भी वार्ता की। वार्ता के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सका। जिससे आक्रोशित डाटा आपरेटर तथा ब्लाक प्रोग्राम मैनेजरों ने आरपार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दे डाली। इस मौके पर अफजल अहमद, दिलीप कुमार शुक्ला, श्यामसुंदर, आशुतोष सिंह, अब्दुल मन्नान, शशि सिंह, संदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें