फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के दौरान दी गई चेतावनी भी नहीं आई काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर में जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन तथा जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी तक दी गई। कई दुकानों के सामने लगे हैंडपंप खुद नपा कर्मचारियों ने बुलडोजर से उखाड़ दिया। जबकि उसी अतिक्रमण वाले क्षेत्र में आज भी इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हुए है। जिसके चलते उसके आसपास प्रतिदिन दुकाने लगती है। जबकि नपा प्रशासन की ओर चेतावनी दिए जाने के बाद भी दर्जनों दुकाने अतिक्रमण किए हुए है। कुछ दुकानों को खुद नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने चिन्हित करते हुए उन्हें तत्काल अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके दुकाने आज भी अतिक्रमण करती हुई दिख रही है। सड़क के किनारे अतिक्रमण होने के बाद भी नपा प्रशासन उदासीन बना हुआ है। जबकि सड़क के अंतिम किनारे पर लगे हैंडपंपों को उखाड़ने में नपा के अधिशासी अधिकारी डीके विश्वकर्मा का मानना था कि ये हैंडपंप नाले के किनारे लगे होने के चलते दूषित पानी दे रहे है। जबकि उनका हैंडपंप पीने योग्य पानी दे रहा है। अब लोगों के जेहन में एक बात नहीं आ रही है कि कोई भी हैंडपंप नाले के पास लगा हुआ है तो वह दूषित पानी देगा या स्वच्छ पेयजल। इसको लेकर नगरपालिका प्रशासन का तर्क है कि हम जल्द ही अतिक्रमण हटाकर सड़क के किनारे आरओ सिस्टम लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें