बलिया। सड़क सुरक्षा के मद्देनजर सीट बेल्ट दिवस बुुधवार को मनाया गया। इस दौरान नगर में टीएसआई सुरेशचंद्र द्विवेदी ने सुरक्षा के मद्देनजर 11 हजार शमन शुल्क वसूलने के साथ 50 वाहनों को चालान किया। इसके अलावा पूरे जिले की बात करें तो कुल 400 वाहन से 30 हजार शमन शुल्क वसूला गया। इसके साथ ही बहुत चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। सघन अभियान चलते देख वाहन स्वामियों में खलबली मची रही। एकाएक स्टैंड से कमांडर जीप गायब हो गया। वहीं दूर से ही चेकिंग की खबर सुन बहुत चालक तुरंत हरकत में नजर आए। जिनके पास कागजात नहीं था, वे मुहल्ले के रास्ते से भागते नजर आए। यातायात प्रभारी सुरेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि लोगों की जागरूकता के लिए सीट बेल्ट एवं हेलमेट के प्रति जागरूक किया गया।