बलिया। जिला टेनिस बाल क्रिकेट के तत्वावधान में बलिया चैंपियन लीग के तहत ताड़ीबड़ा गांव में टेनिस बाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन मैच एमएमबी पब्लिक स्कूल और आशा सिंह महाविद्यालय के बीच खेला गया। जिसमें आशा सिंह महाविद्यालय की टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। चैंपियन लीग के पहले मैच का उद्घाटन ग्राम प्रधान जनार्दन सिंह यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टास जीतकर एमएमडी पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में सात विकेट गंवाकर 77 रन बनाए। जिसके जवाब में खेलने उतरी आशा महाविद्यालय की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। बलिया टेनिस क्रिकेट संघ के सचिव असलम शेख वारसी, चेयरमैन अरविंद कुमार गुप्त, कोषाध्यक्ष शमीउल्लाह उर्फ डब्बू, विनोद मिश्र, राकेश तिवारी, दाऊजी, मधुसुदन वर्मा, विक्की कुमार, अविनाश सिंह मौजूद रहे।