फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ामाजिक परिवर्तन के लिए सांस्कृतिक परिवर्तन जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। संकल्प साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से अश्लीलता व अपसंस्कृति के खिलाफ चलाए जा रहे साझा सांस्कृतिक अभियान के तहत गुरुवार को गुलाब देवी महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के लिए सांस्कृतिक परिवर्तन जरूरी है। कहा कि सांस्कृतिक चेतना से ही समाज में बड़े बदलाव जाए जा सकते हैं। संकल्प के सचिव आशीष त्रिवेदी ने कहा कि संस्था का प्रयास अश्लीलता, फूहड़पन व अपसंस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करना है। संकल्प के रंगकर्मियों ने नुक्कड़ नाटक, जनगीत व कविता पोस्टर के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया। साहित्यकार अशोक कंचन ने भी शायरी के माध्यम से जागरूक किया। सोनी, ट्विंकल गुप्ता, पुष्पा, आनंद कुमार चौहान, सुनील शर्मा, चंदन भारद्वाज, अर्जुन, राजेश साहनी, अजीत, गोविंदा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें