फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकिया मोड़ पर पटाखों को स्थानांतरित करने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। दीपावली के अवसर पर तीन दिनों तक रामलीला मैदान में लगने वाले पटाखों की अस्थाई दूकानों को चौकिया मोड़ के निकट स्थानांतरित किए जाने संबंधी प्रशासन के नए फरमान से व्यवसायियों में रोष व्याप्त है। पटाखा दूकानदारों का कहना है कि प्रशासन द्वारा रामलीला मैदान से हटाए जाने के बाद व्यवसाय चौपट हो जाएगा। ऐसे में दीपावली पर पटाखों की गूंज कम सुनाई देने के कयास लगाए जा रहे हैं। दीपावली के मद्देनजर पटाखा व्यवसायियों ने प्रशासन से 17 से 19 अक्टूबर तक रामलीला मैदान में पटाखा दूकान लगाने की अनुमति मांगी। इस बाबत उभाव थाना प्रभारी ने रामलीला मैदान में तीन दिनों तक अस्थाई रुप से दूकान खोलने संस्तुति की। लेकिन उपजिलाधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक की संस्तुति को दरकिनार कर चौकिया मोड़ के निकट दूकान खोलने का निर्देश दिया। दूकानदारों ने जन सुविधा के मद्देनजर पूर्व की भांति इस साल भी रामलीला मैदान में पटाखों और आतिशबाजी की दूकानों के संचालन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें