रेवती। स्वच्छता अभियान के तहत पीडी इंटर कालेज गायघाट के एनसीसी कैडेटों ने रैली निकाल कर एवं नुक्कड़ सभा द्वारा शुक्रवार को सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया।
क्षेत्र के पीडी इंटर कालेज, गायघाट के एनसीसी अधिकारी मेजर धनंजय सिंह के नेतृत्व में कालेज के 47 छात्र सैनिकों ने कालेज प्रांगण से स्वच्छता अभियान के तहत एक रैली निकाली। रैली को कालेज के प्रधानाचार्य जनार्दन पांडेय ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली मलहोरिया बागी होते हुए गायघाट के विभिन्न मार्गों से होते हुए साफ सफाई का नारा लगाते तुला ब्रह्म बाबा स्थान पर जाकर नुक्कड़ सभा के रूप में तबदील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए मेजर धनंजय सिंह, कैडेट शिवानी, कैडेट नूतन आदि ने उपस्थित लोगों को खुले में शौच की हानियां बताते हुए घर घर शौचालय बनवाने की बात पर प्रकाश डाला।