फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील प्रांगण में मनरेगा मजदूरों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री दिवाकर तिवारी के नेतृत्व में बैरिया तहसील के प्रांगण में मंगलवार को मनरेगा मजदूरों ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक उप जिलाधिकारी राधेश्याम पाठक को दिया। पत्रक में शिकायत किया गया है कि ग्राम सभाओं में खड़ंजा, नाली, शौचालय आदि निर्माण कार्यों में मनरेगा मजदूरों से काम न कराकर जेसीबी मशीनों से कार्य कराए जाते हैं। आरोप है कि भारतीय मजदूर संघ के कराए गए सर्वे के मुताबिक सबसे ज्यादा कुपोषित बच्चे मनरेगा मजदूर के परिवारों में ही पाए गए हैं। मनरेगा मजदूर अपने जाबकार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए ब्लाक का चक्कर लगा रहे हैं। ओमप्रकाश, राजेंद्र मिश्र, शंकर गोड़, अमरनाथ राम, बब्लू साह, कमलेश राम, धनेश, उदय राम, लाल साहब आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें