फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना दे रही रसोइयों में एक की हालत बिगडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड । ब्लाक संसाधन केंद्र सीयर के प्रांगण में पिछले एक हफ्ते से धरना दे रही छव में से एक रसोईया की तबीयत मंगलवार को बिगड़ गई। महिला रसोइया की हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में भर्ती कराया गया ।आंदोलनरत रसोईया की तबीयत खराब होने पर हड़कंप मच गया। ग्राम पंचायत तुर्तीपार के विभिन्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पांच रसोइयों की तैनाती की गई थी ।आरोप है कि प्रधान और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से रसोइयों को हटा दिया गया। इससे रसोइयों के परिवार के भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई ।पद से हटाए जाने से क्षुब्ध रसोइयों ने 21 अगस्त से ब्लाक संसाधन केंद्र सीयर पर बेमियादी धरना शुरु कर दिया। धरने के सातवें दिन मंगलवार को रसोईया कलावती की तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया ।इलाज चल रहा है रसोइयों का आरोप है कि पिछले एक हफ्ते से आंदोलन कर रही महिला रसोइयों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है ।इसका नतीजा है कि रसोईया की तबीयत बिगड़ गई ।रसोइयों ने मांगे पूर्ण होने तक धरना जारी रखने का संकल्प जताया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें