फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में शामिल हुए मुसलमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। क्षेत्र के छितौनी नोजा कांवेंट स्कूल के मनोरंजन हाल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। जिसमें हिंदू, मुस्लिम एकता की मिशाल देखी गई। इस दौरान एक दर्जन से अधिक मुस्लिम बंधुओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर बलिया के अध्यापक व संस्था के प्रचार प्रसार विभागीय श्रवण सिंह प्रमुख वक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना 1925 में हुई। जो आज यह विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, जो पूरे विश्व में भिन्न-भिन्न नामों से चलता है। कार्यक्रम में मोहम्मद अफताब, इस्माइल खान, ताहीर, इश्तियाक, जावीद जाहीद, मनौवर, तसौवर के अलावा भाजपा के जिला मंत्री रामजी सिंह, भृगु प्रसाद स्वर्णकार, प्रभु नाथ उपाध्याय, युवा नेता गोपाल जी, शैलेंद्र सिंह, राजेश सिंह, लव कुमार सिंह, उदय नारायण यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें