बलिया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से सोमवार को एक दाल मिल पर छापेमारी कर करीब 22 लाख मूल्य की 353.68 कुंतल मसूर दाल को सीज किया। इसके अलावा मानकों के उल्लंघन में तीन मसूर दाल तथा एक अपमिश्रिक नमूने भी लिए गए। यह कार्रवाई विभाग के अभिहित अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव के देखरेख में की गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राम, विपिन कुमार गिरि, संतोष कुमार, मनोज कुमार श्रीवास्तव, रविंद्र नाथ, नरेंद्र कुमार, चंद्र प्रकाश आदि थे।