ट्रैक्टर से दबकर एक की मौत
बैरिया /जयप्रकाशनगर । बैरिया थाना क्षेत्र के मुजी के डेरा गांव के समीप एक ट्रैक्टर कीचड़ में फिसल कर खाई में पलट गया। जिस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृतक घोषित करते हुए दूसरे का इलाज कर दिया। यह वाक्या उस समय हुआ जब कोतवाली क्षेत्र के मुजी के डेरा निवासी ट्रैक्टर चालक कृष्णा यादव 35 वर्ष ट्रैक्टर चला रहे थे और गांव के ही गुड्डू कुमार यादव (24) बगल में बैठे थे । ट्रैक्टर को लेकर गांव के समीप पहुचने ही वाले थे कि कीचड़ में ट्रैक्टर पड़कर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। जिसमें गुड्डू दबकर गंभीर रुप से घायल हो गया । आसपास के लोगों ने सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया । जहां चिकित्सकों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया ।