फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिशक्ति महायज्ञ के लिए निकाला गया कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरुआरबारी(बलिया)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूर्यपुरा स्थित प्रसिद्ध मंदिर बुढ़िया माई के प्रांगण में नौ दिवसीय पंचकुण्डात्मक श्रीशिवशक्ति महायज्ञ के लिए शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में हाथी, घोड़ा, ऊंट, बाजा के साथ ही पीले वस्त्रधारण किए श्रद्धालु नर-नारियों ने पूरे गांव का भ्रमण किया।
विज्ञापन

श्रीशिवशक्ति महा यज्ञ बुढ़िया माई के दरबार से कलश यात्रा सूर्यपुरा चट्टी होते हुए देल्हुआ, असेगा श्रीशोकहरण नाथ मंदिर दरबार से बेरुआरबारी, करिहरा, मिड्ढा, जगदीशपुर होते हुए यज्ञ स्थल पर संपन्न हुआ। यज्ञकर्ता श्रीश्री 1008 रामनरायण दास जी महाराज के देख रेख में यज्ञाचार्य पंडित शिवचंद शास्त्री जी द्वारा विधि पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ विधि पूर्वक संपन्न कराया गया। कलश यात्रा के दौरान एहसास ए परिवर्तन संगठन के सदस्यों द्वारा भक्तों के लिए शरबत और ठंडे पानी की व्यवस्था किया गया था। कलश यात्रा में हर हर महादेव व बुढ़िया माई के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। बुढ़िया माई के प्रांगण में साधु संतों के जमावड़े व उनके अमृतरूपी वाणी की वर्षा से पूरा माहौल भक्त रस की सरिता में गोता लगा रहे हैं। दूर दराज से आने जाने वाले भक्तों को बैठने व रहने के लिए भी यज्ञ समिति द्वारा व्यवस्था की गई है। श्रीश्री 1008 रामनारायण दास जी महाराज ने बताया कि नौ दिनों तक प्रवचन के साथ ही दिन व रात में रामलीला व रासलीला का आयोजन वृन्दावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें