फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो दिन में 113 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में कोरोना का प्रकोप नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि स्वास्थ विभाग समेत सभी विभागों के सक्रियता के कारण करीब जनपद में पहली डोज शत प्रतिशत की ओर अग्रसर हो चुका है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में 28 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं बुधवार को 85 संक्रमित मिले थे। जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 945 हो चुकी है। आज 39 लोग स्वस्थ हुए। वहीं अब तक कुल 667 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 270 है। बृहस्पतिवार को 1638 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में कोरोना की तीसरी लहर जनपद में तेजी से पांव पसार रहा है। इसके रोकथाम के लिए जनपद में व्यापक स्तर पर टीमें लगातार सैंपलिंग लेेने का काम कर रही है। वहीं टीकाकरण भी युद्घ स्तर किया जा रहा है। सीएमओ ने जनपदवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने तथा अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर टीका लगाने का अपील किया है।
विज्ञापन

कोरोना बुलेटिन
कुल कोरोना पॉजिटिव- 945
आज पॉजिटिव मिले- 28
कुल एक्टिव केस- 270
कुल स्वस्थ हुए - 667
आज स्वस्थ हुए - 39
27 जनवरी को भेजे गए सैम्पल - 1638
कुल आक्सीजन बेड- 329
कुल आक्सीजन कंसट्रेटर- 712
जनपद में कार्य कर रही निगरानी समिति- 940
निगरानी समिति द्वारा उपलब्ध कराया गया कीट- 590
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें