रसड़ा। नगर के शारदा मार्केट में स्वर्णकार समाज सेवा समिति के तत्वावधान में संत शिरोमणि नरहरि जी महराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष मोतीरानी सोनी, कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, संगठन के संरक्षक रामदुलारे जी, सर्राफ अध्यक्ष गोपालजी वर्मा, महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद सोनी ने संयुक्त रूप से आराध्य श्री नरहरि जी महराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया।
अच्छे कार्य एवं समाज सेवा करने वाले समाज के लोगों को नपाध्यक्ष मोतीरानी सोनी वशिष्ठ नारायण सोनी, सभासद रंजना सोनी ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वशिष्ठ नारायण सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज ने समाज में हमेशा ही नई दिशा प्रदान किया है। कहा कि हमारे आराध्य नरहरि जी महराज के सपनों को स्वर्णकार समाज शिक्षित संयमित एवं परोपकार की भावना अपनाकर ही पूरा कर सकता है। शिक्षित संगठित होकर ही समाज का उत्थान संभव है। ईवा सोनी, आर्यन, परी, ज्योति, प्रियांशु, अनुष्का सोनी, प्रिया, डुलडुल, रवि, मिंटू आदि नन्हें-मुन्हें बच्चों ने विविध प्रकार के मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। युवाओ ने काश्मीर की घटना पर प्रस्तुति कर सबको भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर डा. रामबाबू सोनी, डा. जेपी वर्मा, प्रभुजी सर्राफ, जुग्गीलाल, दयानंद जी वर्मा, देवेंद्र कुमार वर्मा, सुशील कुमार वर्मा, डा. रामजी वर्मा, विवेक कुमार सोनी, चंदन जी, संतलाल सर्राफ, राधेश्याम, श्यामजी वर्मा आदि ने सम्बोधित किया। संचालन चंद्रशेखर वर्मा ने किया।