रेवती। बांसडीह के भाजपा नेता अजय शंकर पांडेय कनक तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह के नेतृत्व में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बुधवार के दिन प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाल कर रेवती बस स्टैंड पर पुतला फूंका गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस मामले को लेकर सीबीआई बंगाल गयी थी वह मामला आम जनता से जुड़ा है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कार्य किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा नगर पंचायत की चेयरमैन जयश्री पांडेय के आवास से प्रारंभ हुई और बाजार भ्रमण करने के उपरांत बस स्टैंड पर पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर जितेंद्र पांडेय सुधु बाबा, अर्जुन चौहान, शम्भूकांत तिवारी, योगेश पांडेय कलयुगी, राजू पांडेय, मुकेश पांडेय, राजेश गुप्ता, गोलू पटेल, सुशील पांडेय, माझिल पांडेय, राजू नसीम आदि रहे। उधर, भोला ओझा व महेश तिवारी के नेतृत्व में ओंकार नाथ ओझा, राजेंद्र पांडे, पप्पू चौबे, सत्यदेव तुरहा, जी कुमार, सुधांशु ने भी ममता बनर्जी के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर विरोध प्रगट किया गया