फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ छात्रनेताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। टीडी कालेज के पूर्व महामंत्री राणा प्रताप यादव एवं कुंवर सिंह डिग्री कालेज के छात्रनेता परशुराम यादव के नेतृत्व में दर्जनों छात्रनेताओं ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर बांसडीहरोड थाने की पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रनेताओं ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व महामंत्री राणा प्रताप यादव ने कहा कि वार्ड नंबर 53 के जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव शैलेश के परिजनों के साथ आपराधिक वारदात के विरुद्घ दर्ज प्राथमिकी में बांसडीहरोड थानाध्यक्ष सत्ताधारी दल के नेताओं के प्रभाव में आकर मुकदमे में लीपापोती कर रहे हैं। आरोप लगाया कि आठ माह से ज्यादा समय बाद आठ दिसंबर को आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे थाने से छोड़ दिया गया।
कुंवर सिंह पीजी कालेज के छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष परशुराम यादव ने कहा कि जिलाधिकारी इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए मुकदमे में लीपापोती करने से रोकने के लिए कार्रवाई करें। अन्यथा की दशा में निर्णायक संघर्ष छेड़ा जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि सत्ताधारी दल के नेताओं के इशारे पर पुलिस अपराधियों को बचा रही है। इस मौके पर सुमंत यादव, अनंतदेव सिंह, कशलेश कुमार मिश्र, राकेश कुंवर, चंदन यादव, गोलू यादव, लक्ष्मण मिश्रा, मोहित वर्मा, सोनू यादव, मनीष राय, प्रवीण्ण मिश्रा, दीपक यादव, आदित्य पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें