बलिया। शहर से सटे बहेरी ईदगाह मोड़ के पास सोमवार की रात में ट्रक की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
बैरिया थाना क्षेत्र के सिताब दियरा निवासी प्रमोद शर्मा ( 30 ) एवं शहर कोतवाली क्षेत्र के महावीर घाट निवासी वीरेन्द्र शर्मा ( 28) कृष्णा टाकीज के पास आयोजित बहू भोज कार्यक्रम से बाइक से घर आ रहे थे। जैसे ही बहेरी ईदगाह मोड़ के पास सड़क पार करने लगे कि शहर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे दो पेड़ों में टक्कर मारते हुए बिजली के खम्भे से जा टकराई। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया।