नगरा(बलिया)। होली के दिन देवढ़िया गांव मे रंग डालने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में मृत युवक रमन कुमार सिंह का शव शनिवार की रात वाराणसी से घर पहुंचते ही एक बार पुन: गांव मे तनाव व्याप्त हो गया है। हालांकि शव आने की सूचना पर पहले से ही पुलिस सतर्क थी। युवक का अंतिम संस्कार रात मे ही तुर्तीपार घाट पर कर दिया गया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सभी चारों आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस संभावित स्थानों पर धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। मारपीट की इस घटना में जान गंवा चुके रमन कुमार सिंह चार भाइयो में तीसरे नंबर पर थे। उनकी वाराणसी के एक निजी अस्पताल मे उपचार के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई।