फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहांव ब्लॉक के निवर्तमान लेखाकार को सस्पेंड करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बीडीओ, एडीओ व बाबुओं को कार्यशैली में सुधार लाने की कड़ी हिदायत दी। इसके अलावा पोषण मिशन के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान आईसीडीएस विभाग के कार्यों से डीएम नाराज दिखे और सुधार की चेतावनी दी। सोहांव ब्लॉक में लेखा संबंधी अभिलेख अधूरा होने पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने डीडीओ को निर्देश दिया कि ब्लॉक में जाकर जांच करें और अधूरे पड़े अभिलेख कैशबुक आदि को तत्काल पूरा कराएं। वहीं काम में लापरवाही पर निवर्तमान लेखाकार अश्वनी उपाध्याय को तत्काल निलंबित कर अवगत कराएं।
विज्ञापन

बैठक में सख्त लहजे में डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दिया कि विभागीय दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से करें। कुछ जगह बीडीओ व एडीओ में बेहतर तालमेल नहीं दिख रहा है। जब तक टीम भावना के साथ ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी काम नहीं करेंगे, तब तक हर योजनाओं का लाभ पात्र तक पहुंचना मुश्किल होगा। चेताया कि 28 फरवरी तक शत-प्रतिशत सत्यापन पूरा हो जाना चाहिए। विशेष रूप से बैरिया व मुरली छपरा के बीडीओ को कड़ी चेतावनी दी। मुख्य कोषाधिकारी प्रकाश सिंह ने समस्त अधिकारियों को आहरण वितरण व लेखा से संबंधित बारीकियों को बताया। कहा कि किसी भी पेमेंट का मिलान करके अप्रूव करें। लेजर को मदवार तथा कैशबुक को खातावार मेंटेन करें। बैठक में सीडीओ संतोष कुमार, एडीएम मनोज सिंघल, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज पांडेय, डीडीओ शशिमौली पांडेय, डीएसओ विनय सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें