फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछुआ समुदाय के लोगों ने तहसील पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल के नेतृत्व में संवैधानिक अधिकारों से वंचित मछुआ समुदाय के सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने अपनी मांगों के समर्थन में मंगलवार को तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार शिवधर चौरसिया को अपनी सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। चेताया कि उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो ब्यापक आंदोलन छेड़ा जायेगा। तहसील प्रांगण में मछुआ समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन के दौरान हाईकोर्ट का आदेश पालन करो एवम मछुआ समुदाय को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करो का आवाज बुलंद किया। वक्ताओं ने कहा कि मछुआ समुदाय अपने अधिकारों को लेने के लिये कोई कुर्बानी देने को तैयार है। निषादवादी समाज राजनैतिक हथियार से अपना हिस्सा लेंगे। इसके पूर्व संगठन के प्रदेश सचिव अर्जुन सिंह कश्यप जिलर प्राभारी संदीप कुमार एवम सुरेन्द्र निषाद के नेतृत्व में गांधी पार्क से अपनी मांगों के समर्थन में महिला पुरुष नारेबाजी करते हुये हाथों में तख्तियां लिये तहसील प्रांगण पहुंचे। इस मौके पर दयानन्द निषाद, राम अवध निषाद, जय राम निषाद, रामू निषाद, अच्छेलाल, जगदीश निषाद, श्री भगवान निषाद, राजेश निषाद, श्रीकांत निषाद, धनवती देवी, राधिका देवी, नीतू निषाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बांसडीह : निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के नेतृत्व में मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर सैकडों कार्यकर्ताओं ने मछुआरों समुदाय को भी अनुसूचित जाती में सम्मिलित करने की मांग करते हुए जम कर प्रदर्शन किए। उसके बाद उपजिलाधिकारी बांसडीह पत्रक दिए। भाजपा सरकार द्वारा मछुआ समुदाय को जो आरक्षण देने का वादा पूरा नही कर रही है।जबकि मछुआ समुदाय के लोगों का नाम पिछड़ी सूची से निकाल कर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी के लिए क्रमिक मंत्रालय शासनादेश जारी है। लेकिन अभी तक हम मछुआ समुदाय के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र नही मिल रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दवेंद्र निषाद,श्री भगवान,संजय निषाद,शम्भू नाथ ,रामबृक्ष निषाद, अखिलेश साहनी शिव रतन साहनी,राकेश निषाद अच्छेलाल निषाद,आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें