बलिया। राजकीय शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष नूरुल हुदा ने राजकीय शिक्षक की समस्याओं को लेकर गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक को एक पत्र सौंपा। पत्रक में कहा गया है कि दो अगस्त को हुई वार्ता के क्रम में आज तक किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। जिससे दिन-प्रतिदिन शिक्षकों के सामनसमस्याओं का अंबार लग गया है। दिए गए पत्रक में कहा है समस्त राजकीय शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाओं को सत्यापन व जीपीएफ पासबुक का पूर्ण नहीं कराया गया। संकलन एवं पत्राचार में कार्य करने वाले शिक्षक कर्मचारियों का पारिश्रमिक भुगतान विगत पांच वर्षों से नहीं किया गया है। वहीं विद्यालय में शौचालय निर्माण, शुद्ध पेयजल, विद्युत, फर्नीचर मरम्मत आदि कराई जाए। साथ ही राजकीय बालिका विद्यालयों में रात्रि चौकीदार उपलब्ध कराने तथा विद्यालयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था प्रदान।