सिकंदरपुर। कभी उद्योग के नाम से जाने वाला इत्र व फूलों का व्यवसाय व फूलों की खेती आज विलुप्त होने के कगार पर है। जिसके कारण फूलों की खेती करने वाले किसानों का हाल काफी दयनीय हो गया है। अगर पुन: फूलों की खेती व इत्र के व्यवसाय को पहले की तरह पहचान मिल जाए तो एक बार पुन: उन किसानों के चेहरे पर खुशी आ जाएगी और बेरोजगारी भी दूर होगी। यह बातें क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि केेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सिकंदरपुर कार्यक्रम के दौरान फूलों की खेती को नया आयाम देने का वादा भी किया था और वादे के मुताबिक कन्नौज से वैज्ञानिकों की टीम भी आई थी। जो किसानों से वार्ता कर चुकी है जल्द ही इसे एक मूर्त रूप दिया जाएगा और पुन: एक बार सिकंदरपुर को गुलाबी नगरी के नाम से पहचान दिलाने का कार्य किया जाएगा।