फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन के लिए टूटने लगे अतिक्रमण वाली दूकान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के टीडी कालेज चौराहे से लेकर मिड्ढी चौराहा तक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को हटाने का निर्देश जिला प्रशासन ने दो दिन पहले ही दे दिया था। रास्ते में पड़ने वाले पक्के निर्माण को तोड़ने का भी फरमान जारी किया गया था। रविवार को मिड्ढी तिराहे पर एक दूकान को खुद ही दुकान संचालक एवं उसके मजदूर तोड़ने में लगे रहे। इसके अलावा टीडी कालेज चौराहा से पीडब्लूडी तिराहा तक बने हनुमान जी की मंदिर को भी तोड़ने का निर्देश दिया गया है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन के निर्देश के अनुपालन में मंदिर कब तोड़ा जा रहा है। इसको लेकर पटरी दुकानदारों में जहां आक्रोश है वहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों का मानना है फोरलेन सड़क बनाने के लिए जो भी अतिक्रमित क्षेत्र होगा उसे रास्ते हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें