फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद काव्य संध्या में कविताओं की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विश्व भोजपुरी सम्मेलन के जिला इकाई की ओर से आनंदनगर स्थित गार्गी शिक्षण संस्थान में शरद काव्य संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने कविता की प्रस्तुति की। शिवजी पांडेय ने सरस्वती वंदना के बाद पारिवारिक विघटन पर कईसे प्रेम निभे घर की प्रस्तुति की। कन्हैया पांडेय ने किसानों की धैर्यता से संबंधित कविता धनि रे किसान तहरो बजरे के छाती प्रस्तुति कर किसानों की स्थिति बयां की। हीरालाल हीरा ने लोकधुन व शशि प्रेमदेव ने गजल की प्रस्तुति की। इसके अलावा अन्य कवियों से एक से बढ़ कर एक कविताओं की प्रस्तुति की। इस मौके पर डा. अशोक द्विवेदी, डा. शत्रुधभन पांडेय, विजय मिश्र, अशोक कुमार तिवारी, फतेहचंद बेचैन, नवचंद्र तिवारी आदि थे। संचालन केके सिन्हा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें