सिकंदरपुर। शिक्षा क्षेत्र नवानगर व पंदह के लोक शिक्षा केंद्रों पर साक्षर भारत मिशन योजना के तहत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। यह जानकारी देते हुए समन्वयक धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि नवानगर ब्लॉक के कुल 43 केंद्रों पर कुल 1290 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 484 पुरुष व 806 महिलाएं थीं। पंदह ब्लॉक के कुल 41 केंद्रों पर 390 पुरुष व 810 महिलाएं समेत कुल 1200 परीक्षार्थी शामिल हुए।