मनियर (बलिया)। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत जूनियर हाईस्कूल मनियर के प्रांगण में सोमवार को सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना अध्यक्ष मनियर शेर सिंह तोमर बतौर मुख्य अतिथि कहा कि महिलाएं कुछ जरूरी टिप्स अपनाकर स्वयं सुरक्षित रह सकती है तथा पूरे परिवार को भी सुरक्षित रख सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को एक 1090 महिला हेल्पलाइन ,आशा ज्योति केंद्र 181, महिला हेल्पलाइन,100 तत्काल पुलिस सेवा ,1098 चाइल्ड लाइन (सखी आशा ज्योति केंद्र )का मोबाइल नंबर 72340 05841, जिला बाल संरक्षण इकाई बलिया के दूरभाष नम्बर 05498 222 971 मनियर थाने का मोबाइल 945440 3001 छात्राओं को नोट कराएं तथा किसी भी विकट परिस्थिति में फोन कर सहायता प्राप्त करने की अपील की। कहा कि अगर उस समय उनके पास मोबाइल न भी हो तो किसी दूसरे की मोबाइल मांग कर सहायता प्राप्त कर सकती है ।इस मौके पर जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक श्रीकांत पर्वत, राघवेंद्र यादव ,संजय राम सहित इत्यादि लोग मौजूद थे।