बलिया। स्वास्थ्य विभाग के राजकीय वाहन चालक संघ के कर्मियों ने बुधवार को 14 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को सीएमओ को ज्ञापन दिया। सीएमओ ने अधिकांश मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। वाहन चालकों ने कहा कि अप्रैल या मई महीने में अधिवेशन कराया जाएगा। कहा कि वाहनों के मरम्मत के लिए किसी वर्कशॉप को नामित करने की मांग की। इसके अलावा वाहन चालकों ने राजकीय कार्यों में प्राइवेट वाहनों का इस्तेमाल रोकने, निष्प्रजोज्य वाहनों के स्थान पर नए वाहनों का इंतजाम करने, डीजल पर्ची आदि के लिए एक सक्षम अधिकारी की तैनाती करने आदि की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संगठन के अध्यक्ष दशरथ यादव मंत्री कृष्ण कुमार शर्मा थे।