बलिया। बारावफात पर्व को लेकर नगर के ओकडेनगंज पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम बंधुओं के साथ पर्व को लेकर चर्चा की गई। नगर में शांति सुरक्षा के लिए टीम भी गठित की गई। इस मौके पर सीओ नगर विजय प्रताप यादव ने कहा कि नगर में दो दिसंबर को बारावफात के पर्व के मद्देनजर सुरक्षा टीम गठित की गई। आपसी सौहार्द के बीच यह पर्व मनाया जाएगा। बारावफात पर्व के दिन नगर में यातायात को दुरुस्त बनाए रखने के लिए बड़े वाहनों के आवागमन पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अफसर आलम, शकील अहमद, टुनटन सराफ, चौकी प्रभारी ओकडेनगंज पंकज अबष्ट, जापलिनगंज चौकी प्रभारी दिलीप सिंह, सतनी सराय प्रभारी मोहरे आलम सहित समस्त चौकी प्रभारी मौजूद रहे।