फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से ज्यादा जागरूक देहात के वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर निकाय चुनाव में इस बार शहरी मतदाताओं से अधिक तो ग्रामीण वोटरों में जागरूकता रही। नगर पालिका की तुलना में नगर पंचायतों में अधिक वोट पड़े। जानकारों की मानें तो वर्ष 2012 में भी नगर पंचायतों में अधिक बेहतर मतदान किया गया था। मतदान का औसत भले ही बढ़ा है लेकिन यह जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान के लिए बेहतर संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन

जनपद में दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में मतदान 26 नवंबर को संपन्न हो गया। जिले में कुल 60.05 फीसदी मतदान हुुआ। देखा जाए तो मतदान का औसत बेहतर कहा जा सकता है, लेकिन जब बात शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के निकायों की आती है तो शहरी निकायों अर्थात नगर पालिका क्षेत्र की तुलना में नगर पंचायतों में मतदान का औसत लगभग 60 फीसदी से अधिक रहा।
नगर पालिका बलिया में 50.95 और रसड़ा में 65.9 फीसदी रहा, वहीं दूसरी ओर नगर पंचायतों में चतिबड़ागांव, बेल्थरारोड, बांसडीह, मनियर, रेवती, सहतवार, सिकंदरपुर में मतदान 60 फीसदी से अधिक रहा। इस बार बैरिया में पहली बार नगर पंचायत का चुनाव हुआ है, वहां भी मतदान का औसत 59.5 फीसदी रहा। शहरीय निकायों की तुलना में ग्रामीण निकायों में मतदान का औसत अधिक रहा। पिछले चुनाव में भी नगर पंचायतों में मतदान का औसत नगर पालिका से अधिक रहा।
विज्ञापन

आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2012 के नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका बलिया में 36 व रसड़ा में 52 फीसदी वोट पड़े थे, जबकि नगर पंचायतों में बेल्थरारोड में 46, बांसडीह में 49, मनियर में 50, सहतवार में 54, सिकंदरपुर में 56, रेवती में 56 व चितबड़ागांव में 53 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे। देहात के मतदान का औसत 50 फीसदी से अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें