दुबहड़। आजाद क्लब हरलाल छपरा नगवा की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में परसिया की टीम ने नगवा पीसीसी को हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में सोनवानी, हनुमानगंज, बलिया, अगरौली सहित 16 टीमों ने भाग लिया।
दो चक्र के प्रतियोगिता में परसिया ने नगवा को 35 अंक के बदले 57 अंक से हरा दिया। अंत में विजेता टीम के कप्तान प्रिंस सिंह एवं उपविजेता टीम के कप्तान योगेंद्र को जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रकाश पाठक और प्रधान संघ मंडल अध्यक्ष विमल पाठक ने संयुक्त रुप से शील्ड व कप प्रदान कर सम्मानित किया। मैन आफ द सीरिज लव कुमार व मैन आफ द मैच धर्मेंद्र को भाजपा नेता कमलेश पांडेय व संतोष पांडेय ने मेडल पहनाकर किया। निर्णायक के रूप में पालू पाठक, लक्ष्मण यादव एवं उदघोषक के रूप में रोहित पाठक, संजित यादव रहे। इस मौके पर रोहित सिंह, कमलेश सिंह, पप्पू गुप्ता, अनिल गुप्ता, रोहित गुप्ता, सरल पासवान, अभिषेक उपाध्याय आदि लोग रहे।