फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटर के मेधावियों का मिली पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। श्री सुदिष्ट बाबा इण्टर कालेज परिसर में शनिवार को विद्यालय के पूर्व प्रबंधक स्व. नागेंद्र सिंह के चौथे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान इंटर कालेज जमालपुर व इंटर कालेज सुदिष्टपुरी के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 100 गरीब व मेधावी छात्र-छात्राओं में नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तक का वितरण मुख्य अतिथि बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह द्वारा किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मैनेजर सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन व स्व. ठाकुर मैनेजर सिंह के पौत्र तथा स्व. नागेंद्र सिंह के पुत्र सतीश सिंह ने समस्त आगन्तुकों का स्वागत करते हुए कहा कि आज पिताजी की पुण्य तिथि पर हम बुक बैंक योजना की शुरुआत कर रहे हैं। जिसमे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों को पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकें उपलब्ध कराई जायेगी, जो पढ़ाई पूरा होने के बाद छात्र बुक बैंक मे जमा कर देंगे। इस साल से हमारा यह छोटा प्रयास है। आगे से इसका और विस्तार किया जायेगा। इस मौके पर स्व. नागेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी राजकुमारी देवी, श्रीराम सिंह, डा. गोरखनाथ सिंह, कमला यादव, पंचदेव सिंह, लल्लन सिंह, शिवकुमार सिंह, देवतानंद सिंह, रामजी प्रसाद, संजय सिंह, रामदेव सिंह, डिगरी सिंह, शिवजी सिंह, संतोष पांडेय आदि उपस्थित रहे। अंत में समस्त आगंतुकों के प्रति प्रधानाचार्य एके पांडेय ने आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें