बलिया। नगर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिए जा रहे। इसे लेकर आपरेटर व उपभोक्ताआें में रविवार को किचकिच होती देखी गई। एक-दो पेट्रोल पंप को छोड़कर अधिकांश पंट्रोल पंप संचालकों के कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए शासन-प्रशासन की ओर से कोई खास व्यवस्था नहीं की गई है।
पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने चार अगस्त से पूरे जनपद में नो हेलमेट नो पेट्रोल लागू किया था। यहां तक कि सभी पेट्रोल पंपाें पर इस बाबत बैनर लगाकर जागरूकता भी की जा रही है। इसके अलावा कुछ पेट्रोल पंपों पर पुलिकर्मी को भी तैनात किया गया था। रविवार को पेट्रोल पंपों से पुलिस नदारद रही। जिसके चलते पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी अपने को असुरक्षित महसूस करते रहे। ऐसे में कई पेट्रेाल पंपों पर बिना हेलमेट के ही पेट्रोल दिया जाता रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ पेट्रोल पंपों पर आपरेटर व ग्राहकों में किचकिच होती रही। कई जगह तो पेट्रोल पंपों पर मारपीट की नौबत आ गई। लेकिन पुलिस महकमा ने कड़ाई से पालन कराने के लिए दबाव बनाया जाता रहा। पेट्रोल पंप पर कार्य करने वाले कर्मचारियों का मानना था कि अगर उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराया गया तो वे कैसे नो हेलमेट, नो पेट्रोल को लागू करा पाएंगे।