इब्राहिमपट्टी। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले छात्र नेताओं ने विद्युत दुर्व्यवस्थाओं के खिलाफ विजली विभाग के एक्सईएन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। उनका आरोप है कि एक्सईएन ने ठेके पर बिजली के कार्यों को देकर खुद मालामाल हो रहा है। जिसका खामियाजा आमजनमानस को भुगतना पड़ रहा है। ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने की व्यवस्था को उपकेंद्रों पर करने की मांग की।
प्रदेश की योगी सरकार ने गावो को 24 घंटे बिजली देने की कवायद को जिले के एक्सईएन ने फेल कर दिया है। उसके द्वारा विद्युत सप्लाई से जुड़े सारे कार्य ठेके पर दे दिया है और ठेके पर हो रहे कार्य खुद ही दुर्व्यवस्थाओं की शिकार हो चुकी है। लाइन फाल्ट के लिए उपभोक्ताओं से पैसे वसूले जा रहे है। जबकि प्राइवेट लाइनमैनों को भी गवर्नमेंट की तरफ से ठेकेदारों के माध्यम से मानदेय देने का प्रावधान है, लेकिन विभागीय कमीशनखोरी के चलते उन प्राइवेट लाइनमैन को भी उचित मजदूरी नहीं मिल पाती है। बिजली बिल जमा कराने के लिए की गई ऑनलाइन व्यवस्था भी चरमरा गई हुई है। बिजली बिल जमा करने के लिए कई दुकानों के चक्कर काटने पड़ रहे है। फिर भी कुछ ही लोग जमा करने में सफल हो पा रहे है। समिति के नेताओ ने सभी कार्यो की लापरवाही के लिए विभाग के एकसईएन को जिमेदार ठहराते हुए उसका पुतला लेकर पूरे बाजार घुमाया और चौराहे पर लाकर फुंक दिया। इस कार्यक्त्रस्म में दुर्गा प्रताप सिंह, गुलशन कुमार यादव, अमित कुमार सिंह, अजित राजभर, प्रिंस सिंह, चंदन राजभर, जगदीश चौहान, विराट यादव, बाहुबली यादव, मनोज शर्मा, मंटु गुप्ता, राकेश,शिवजी आदि शामिल रहे।