फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 15 पिकअप से 11 मवेशी बरामद,17 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सुखपुरा चौराहा पशु लदी पिकअप की जांच करते पुलिसकर्मी।संवाद
विज्ञापन
सुखपुरा (बलिया)। जिले में गो तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 15 पिकअप वाहनों को कब्जे में लेकर 11 गोवंश बरामद किए और 17 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में जुटी है। जिले के गड़वार, सुखपुरा, चितबड़ागांव और नरही थाना क्षेत्र में लंबे समय से गो तस्करों की गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहे हैं। आरोप है कि गांवों से चोरी या खरीद के जरिये गोवंश इकट्ठा कर रात के अंधेरे में दूसरे राज्यों तक तस्करी की जाती है। पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने विगत दिनों उच्चाधिकारियों को गो तस्करी की शिकायत की थी।
विज्ञापन

सुखपुरा थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि मंगलवार सुबह विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध पिकअप वाहनों की तलाशी के दौरान 15 वाहन कब्जे में लिए गए और उनमें से 11 गोवंश बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से 17 लोगों को गिरफ्तार कर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
बरामद गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। इधर, कार्रवाई के बाद कुछ वाहन स्वामियों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उनके वाहन गो तस्करी में शामिल नहीं थे, फिर भी उन्हें जब्त कर लिया गया। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों को राहत देने की मांग की है। थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जिन लोगों और वाहनों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जांच में निर्दोष पाए जाने वाले लोगों के संबंध में नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जिले में गो तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें