फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 108 शिव पार्थिवेश्वर पूजन महोत्सव, गूंजा हर-हर महादेव

विज्ञापन
महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम् की ओर से भृगु काशी में 108 शिव पार्थिवेश्वर पूजन महोत्सव के दौरान स - फोटो : 1
विज्ञापन
मझौवां। भृगु काशी की धरती पर श्रावण मास के अवसर पर मंगलवार को महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम्, गंगापुर (रामगढ़) में 108 शिव पार्थिवेश्वर पूजन महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम् के आचार्य मोहित पाठक के मार्गदर्शन में 108 यजमानों द्वारा 108 पार्थिव शिवलिंगों का वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया जा रहा है। सामूहिक शिव आराधना के दौरान पूरा गुरुकुल एवं भृगु काशी क्षेत्र परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

आयोजन में यजमानों ने अपने नाम एवं गोत्र से संकल्प लेकर भगवान शिव की आराधना की। आचार्य मोहित पाठक ने कहा कि भृगु काशी की पावन भूमि पर इस प्रकार का सामूहिक शिव पूजन सनातन वैदिक परंपरा और संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम् द्वारा वैदिक शिक्षा, सनातन संस्कृति के संरक्षण, गोसेवा, धार्मिक अनुष्ठानों एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। आचार्य शौनक द्विवेदी सहित निहाल मिश्र पंकज पांडेय सहित गुरुकुलम के बटुकों के मंत्रोच्चार से भृगु क्षेत्र गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें