फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 1151 चालकों में 102 नशे में मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक पखवाड़े में पुलिस ने 1151 वाहन चालकों की ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच की है। इसमें 102 चालक नशे में पाए गए। पुलिस ने करीब एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

जिले में हर माह सड़क हादसों में औसतन 25 से 30 मौतें होती हैं। इनमें अधिकांश मामलों में चालक के नशे में होने के कारण दुर्घटना होती है। सड़क दुर्घटनाओं पर अकुंश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया है। एक सितंबर से अब तक 1151 वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई है। ट्रैफिक प्रभारी शमद खां ने बताया कि शहर से लगायत सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है। शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर चालान के साथ जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें