रोड नहीं तो वोट नहीं का लगाया बोर्ड
- फोटो : amar ujala
बेरुआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खड़ैला के लोगों ने सोमवार को गांव के बाहर रोड नहीं तो वोट नहीं का बोर्ड लगाकर मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बांसडीह विधानसभा में पिछले दस वर्षों से नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं । उन्होंने ग्राम सभा की मुख्य सड़क को पिच कराने का वादा कई बार किया लेकिन अभी तक सड़क का काम नहीं हुआ। क्षेत्र के लोगों को मजबूर गड्ढायुक्त सड़क से आना जाना पड़ता हैं।
सबसे ज्यादा परेशानी छोटे छोटे बच्चों को विद्यालय जाने व मरीजों को उठाना पड़ती है । पिछले कई विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कई प्रत्याशी आए और जीते भी लेकिन किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। बार बार कहने के बावजूद नेताओं और शासन प्रशासन के इस ओर ध्यान न देने से स्थानीय लोगों खासा रोष है। इसे लेकर अब यहां के प्रत्याशियों ने चुनाव बहिष्कार का बोर्ड लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जातीं तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान अंजनी चौहान, आनंद पांडेय, प्रशांत पांडेय रिशु, विनोद पांडेय, कन्हैया प्रसाद, मोहन, सुनील, धर्मेंद्र, अजय , सत्य प्रकाश, संदेश, पप्पू पांडेय, दिलीप, सुनील उपस्थित रहे।