बलिया। साधन सहकारी समिति सिकरिया खुर्द पर गेंहू क्रय नहीं किए जाने से नाराज किसानों ने कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग किया गया है कि किसानों का गेंहू क्रय कराने के लिए निर्देशित किया जाय।
सिकरियां खुर्द के किसानों ने सौंपे गए ज्ञापन में मांग किया है कि चिलकहर ब्लाक के सिकरिया खुर्द किसान ग्राम में गेंहू क्रय नहीं किया जा रहा है। इसकी शिकायत पूर्व में भी किसानों 18 मार्च को जिलाधिकारी से किया था। क्रय केंद्र का आवंटन होने के बाद भी गेंहू का क्रय लापरवाही के चलते नहीं किया जा रहा है। ऐसे में किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसानों ने मांग किया कि किसानों का पंजीकरण करने के बाद उनका गेंहू तत्काल क्रय कराया जाय। इस मौके रामजी सिंह, बीरबल यादव, अमृतांशु प्रताप सिंह, मृत्युंजय नाथ सिंह, सुधाकर यादव, बिंध्याचल सिंह, दयाशंकर राम, बांके बिहारी आदि मौजूद रहे।